दंतेवाड़ा: जिले के नागलु सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में बने गहरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होली के दिन वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था और इसी दौरान हादसा हो गया।
घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आदर्श वाघमारिया (13) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ क्रशर प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था।
दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान उसका एक साथी गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख आदर्श उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में उतर गया, लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में जाने के कारण वह खुद भी डूब गया। जिस दोस्त को बचाने वह उतरा था, वह सुरक्षित बच गया।
SDRF टीम ने निकाला शव
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ SDRF की टीम भी पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद टीम ने किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183064
Total views : 8215439