राजहरा पुलिस का शिकंजा: सट्टा-जुआ और अवैध शराब कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा:दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा सट्टा, जुआ और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान जारी है।

मुख्य कार्रवाई इस प्रकार रही: सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 08 जुलाई 2025 को सूचना पर रेलवे लॉबी के पास सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी बिरजू गुप्ता (उम्र 43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लाखों के सट्टा-पट्टी, ₹810 नगद और एक डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 215/25, धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार,शिव कुमार साहू (उम्र 29 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 24, नया बस स्टैंड, राजहरा — जिसके कब्जे से 18 नग देशी प्लेन शराब (3.240 बल्क लीटर, कीमत ₹1440) बरामद की गई।,खेमलाल ठाकुर (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 24, नया बस स्टैंड, राजहरा — जिसके पास से 17 नग देशी प्लेन शराब (3.060 बल्क लीटर, कीमत ₹1360) जब्त की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत क्रमशः अपराध क्रमांक 217/2025 और 218/2025 दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय की टीम में प्रआर संतराम मंडावी, राजेश मरकाम, संजय देशमुख, आरक्षक छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, दीपक यादव और झामसिंग कोमरे की सक्रिय भूमिका रही।,राजहरा पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जुआ, सट्टा, शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *