रायपुर में स्वास्थ्य का महाकुंभ, मेगा हेल्थ कैंप–2025 बना उम्मीद की नई मिसाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित मेगा हेल्थ कैंप–2025 में स्वास्थ्य, सेवा और मानवता का अभूतपूर्व संगम देखने को मिल रहा है। शिविर में प्रतिदिन हजारों मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। रविवार को शिविर का चौथा दिन रहा, जहां इलाज के साथ उम्मीद और संवेदना की तस्वीर साफ नजर आई।

बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन, 1200 नौनिहालों को मिला लाभ

रविवार को आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 1200 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव, मानसिक एकाग्रता और स्मरण शक्ति को मजबूत करने में सहायक है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी शिविर में मौजूद रहीं और बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” की भावना को साकार करने के लिए बचपन से ही स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में कदम उठाना जरूरी है।

सरकार और जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के साथ शिविर के सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दीपक म्हसके भी उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह शिविर उसी दिशा में एक मजबूत पहल है।

55 विशेषज्ञ डॉक्टर, देश के 42 प्रतिष्ठित अस्पताल

मेगा हेल्थ कैंप में देशभर के 42 बड़े अस्पतालों से आए 55 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिकंदराबाद से आए चिकित्सक गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच व परामर्श कर रहे हैं।
MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECG, इको, पैथोलॉजी सहित सभी जांचें और दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।

महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच मैमोग्राफी और थर्मल स्कैनिंग मशीन से की जा रही है। वहीं मुंह, गले और गर्भाशय कैंसर की भी निःशुल्क स्क्रीनिंग हो रही है। दंत विभाग में AI आधारित मशीन से केवल दो मिनट में रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है।

दिव्यांगों को मिला सहारा, जयपुर फुट और कृत्रिम अंग

शिविर में विनय मित्र मंडल के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए जयपुर पैर, कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा मुखबधिरों को ऑडियोमेट्री जांच के बाद श्रवण यंत्र भी दिए जा रहे हैं।

हजारों सेवाकर्मी, भोजन से लेकर दवाइयों तक व्यवस्था

शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन और जांच केंद्रों पर भारी भीड़ रही। मरीजों के लिए फल, नाश्ता और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई। करीब 1500 पैरामेडिकल स्टाफ, 500 स्वयंसेवक और भाजपा के 500 से अधिक कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे रहे।

समापन समारोह आज

  • दिनांक: 22 दिसंबर 2025

  • समय: दोपहर 12 बजे

  • स्थान: आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस, जी.ई. रोड, रायपुर

  • मुख्य अतिथि: राज्यपाल रमेन डेका

  • अध्यक्षता: पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस

आज की प्रमुख उपलब्धियां

  • कुल सेवाएं: 19,947

  • नेत्र विभाग: 1100 मरीज

  • डेंटल: 820 मरीज

  • आयुर्वेदिक: 2500 मरीज

  • ब्लड सैंपल: 4800, शुगर जांच: 5200

मेगा हेल्थ कैंप–2025 न सिर्फ इलाज, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण की ऐसी मिसाल बनकर उभरा है, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *