रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू, 25 अक्टूबर तक होंगे नामांकन, 13 को मतदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि,18 अक्टूबर को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।  जिसके बाद से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगी। वहीं इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। वहीं नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी, और उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया के तहत 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

बता दें कि, सीएम साय के कार्यकाल में यह पहला उपचुनाव है, जिससे दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के लिए यह मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि, भाजपा अपने सत्ता को बरकरार रख पाती है, या कांग्रेस इस बार नया इतिहास रचती है।

वहीं रायपुर-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या करीबन 2,70,936 के आस-पास है। जिनमें से 1,33,713 पुरुष मतदाता और 1,37,171 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या लगभग 52 के आस-पास हैं। इसके साथ ही इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों मतदाताओं से अधिक है, जो कि इस क्षेत्र की राजनीति और उपचुनाव के निर्णयों में अहम भूमिका रखती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *