रायपुर पुलिस ने चाकूबाजी और घरेलू हिंसा के मामलों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर :  पुलिस ने शहर में बढ़ती चाकूबाजी और घरेलू हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें से दो आरोपियों को शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जबकि एक अन्य आरोपी ने अपनी पत्नी और मौसी सास पर घरेलू विवाद के दौरान चाकू से हमला किया था। चौथा आरोपी अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा श्री केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र में अड्डेबाजो चाक बाजी एवं जुआ-सटटा, अवैध शराब निजात के तहत नशा के खिलाफ नकेल कसने व महिलाओं की प्रति बढ़ते अपराध की रोकथाम हेतू लगातार कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत 03 अलग-अलग मामलो में 04 आरोपियों सहित 2 अपचारी बालको को गिरफ्तार किया गया है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *