रायगढ़: अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 5 करोड़ से अधिक का धान जप्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: धान खरीदी प्रणाली में अवैध धान खपाने की साजिश को जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर नाकाम कर दिया। बीते दो दिनों में रायगढ़, खरसिया, पुसौर, तमनार और धरमजयगढ़ क्षेत्रों में 23 कोचियों और बिचौलियों से कुल 4583 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। इसे 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 1.47 करोड़ रुपए से अधिक का माना गया।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रशासन की संयुक्त टीम 24×7 निगरानी पर रही। अवैध धान की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे व्यापारियों और बिचौलियों की योजना विफल हो गई।

जांच और जप्त धान का विवरण:

  • पत्थलगांवखुर्द: 56 क्विंटल

  • आलोला: 29.20 क्विंटल

  • इंदकाली: 54.80 क्विंटल

  • कछार रायगढ़: 60 क्विंटल

  • सरिया मड़वाताल: 800 क्विंटल

  • भेण्ड्रा तमनार: 296 क्विंटल

  • सुरी पुसौर: 280 क्विंटल

  • लोहरसिंह पुसौर: 220 क्विंटल

  • कुरमापाली रायगढ़: 628 क्विंटल

  • खरसिया-धरमजयगढ़: 652 क्विंटल

राइस मिलों पर कार्रवाई:

  • मां भगवती एवं श्रीराम राइस मिल, धरमजयगढ़: 400 क्विंटल

  • गोयल फूड मिल, रायगढ़: 550 क्विंटल

  • बालाजी राइस मिल, देहजरी: 160 क्विंटल

  • सावित्री राइस मिल, खरसिया: 250 क्विंटल

अब तक जिले में कुल 91 प्रकरण दर्ज17 हजार क्विंटल से अधिक धान जप्त, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है।

जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने कहा कि प्रशासन अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई से खरीदी व्यवस्था पारदर्शी हुई है और वास्तविक किसान समय पर अपना धान बेच पा रहे हैं। कोचियों और बिचौलियों की पकड़ कमजोर हुई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों के हक से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment