ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की पहल, नेतन्याहू से बात कर युद्ध रोकने की अपील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत कर युद्ध रोकने और क्षेत्र में शांति बहाल करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जल्द से जल्द युद्धविराम की आवश्यकता दोहराई।

यूएई राष्ट्रपति से भी की बातचीत

इससे पहले पीएम मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, राष्ट्रपति संयुक्त अरब अमीरात से भी बात की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है। साथ ही उन्होंने खाड़ी देश में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई सरकार का आभार व्यक्त किया।

भारतीय नागरिक भी घायल

अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों में यूएई में हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक भारतीय नागरिक सहित 58 लोग घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है तथा तनाव कम करने के हर प्रयास के पक्ष में है। भारत ने एक बार फिर सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment