(जे के मिश्र ) बिलासपुर,न्यायधानी के कोटा ब्लाक में प्रशासन अच्छी पहल
एक पंथ दो काज की मिशाल दुर्घटना के साथ साथ गऊ माता के संरक्षण के लिए रेडियम युक्त बेल्ट पहनाई जा रही है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशु प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र में आवारा पशुओं के गले में रेडियम की बेल्ट बांधी गई। मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में तहसीलदार कोटा के नेतृत्व में पशु विभाग , नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा कोटवारों की टीम ने कोटा नगर व आसपास क्षेत्रों के लगभग 250 आवारा पशुओ के गले में रेडियम की बेल्ट पहनाई। पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट होने से सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस तरह की पहल बिलासपुर के सभी क्षेत्रों में किया जाना आवश्यक है

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202363
Total views : 8240807