एसएनजी कॉलेज व ग्रंथालय में विद्यार्थियों को जनमन पत्रिका वितरित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एस.एन.जी महाविद्यालय और जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन मासिक पत्रिका का वितरण किया गया, इस पत्रिका में दिए गए शासन की विभिन्न उपलब्धियों एवं योजनाओं के संबंध में प्रतियोगी परीक्षा में सवाल पूछे जाते हैं, इस पत्रिका को पढ़ने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। जनमन पत्रिका मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।
शासकीय एस.एन.जी कॉलेज की विद्यार्थी विद्या देवांगन, वंदना पटेल और तमेश्वरी महिलांग ने बताया कि वे कॉलेज की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनमन पत्रिका में शासन की योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी जाती है। इस पत्रिका को पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्य योजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि पी.एस.सी., व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इससे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दृष्टि से यह पत्रिका महत्वपूर्ण है।


जिला ग्रंथालय के विद्यार्थी राधेश्याम यादव, पर्वत पटेल, किरण कुर्रे, मंजूलाल धिरही और महिमा नाथ जोगी ने कहा कि वे जनमन पत्रिका के नियमित पाठक हैं। इस पत्रिका में कई आवश्यक जानकारियां होती हैं, जिससे उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाभ मिलेगा। इसके साथ ही राज्य शासन की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में सारगर्भित जानकारी दी जाती है, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं और आम जनता को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *