रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में CBI ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने शनिवार को पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। CBI सूत्रों की मानें तो लंच के बाद सीबीआई दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर ले सकती है।
बता दें कि CGPSC ने 19 अलग-अलग विभागों के 210 पदों के लिए 2021 में भर्ती विज्ञापन जारी किया था। 2022 में आयोग ने परीक्षा पूरी की थी। 210 पदों में आयोग ने 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया था। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग ने अंतरिम सूची जारी की, तो अभ्यर्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। बता दें कि इसी मामले को लेकर बीतें दिनों PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया गया था।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8183732
Total views : 8216327