नई दिल्ली। पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के चलते खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी सहित कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
शुक्रवार को हड़ताल के बाद 12 और 13 सितंबर को बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं लगातार चार दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं।
अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल के संभावित असर की जानकारी दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी कहा है कि शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।
सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के महासंघ यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की भी चेतावनी दी है। प्रस्तावित हड़ताल छमाही खाताबंदी के समय होगी, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8238839
Total views : 8286897