देवेंद्र नगर में स्पा सेंटर पर छापा, आपत्तिजनक सामान बरामद; संचालक-मैनेजर पर केस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराए जाने की शिकायत और जांच के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।


पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम ने 10 सितंबर 2026 को स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।


पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा, और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3, पर आरोप है कि वे अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर स्पा सेंटर में देह व्यापार करा रहे थे। पूछताछ के दौरान स्पा में काम करने वाली युवतियों ने भी संचालक और मैनेजर द्वारा जबरन देह व्यापार कराने की बात पुलिस को बताई।


मामले में देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment