महिलाओ के लिये बजट मे 3 लाख करोड़ का प्रावधान ऐतिहासिक कदम- शालिनी राजपूत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने केंद्र सरकार के बजट को नारी सशक्तीकरण का प्रतिबिम्ब बताया। शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने पिछले दो कार्यकाल में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण की जिस संकल्पना को धरातल पर उतारा है।

अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में उसी संकल्पना को व्यापकता प्रदान की गई है। शालिनी राजपूत ने कहा कि केंद्र राजग सरकार ने अपने प्रस्तुत बजट में महिलाओं के उत्थान के लिए तीन लाख करोड़ रुपए का प्रावधान करके नारी उत्थान की अपनी प्रतिबद्धता को साकार किया है।

शालिनी राजपूत ने कहा कि मोदी- सरकार की नारी उत्थान की प्रतिबद्धत देशभर की मातृशक्ति को नई ऊर्जा और नए विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी महिलाओं के लिए अर्थोपार्जन के अवसर पैदा करने के लिए मोदी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है जो स्वागतयोग्य

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *