रायगढ़: जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केलो बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में देह व्यापार कराए जाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किराएदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।
पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा मौजूद मिले। तलाशी के दौरान मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि डिंपी इजारदार मकान का किरायेदार है और बाहर से महिलाओं को लाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराता है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार में शामिल करता था और स्वयं इसका संचालन, प्रबंधन व दलाली करता था।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा दी गई रकम और आपत्तिजनक सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
-
डिंपी उर्फ राहुल इजारदार (40 वर्ष), पिता जीवनलाल इजारदार, निवासी केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
-
नागेंद्र विश्वकर्मा (35 वर्ष), पिता विनोद विश्वकर्मा, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड, रायगढ़
फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अनैतिक गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8151157
Total views : 8168838