प्रकाश इंडस्ट्रीज कंपनी ने प्राथमिक शाला के स्कूली बच्चों को किया स्वेटर वितरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर ब्यूरो चीफ ए. पी .दास
सूरजपुर ::- ठंड के मौसम को देखते हुए प्रकाश इंडस्ट्रीज कोल माइंस के सहयोग से विकासखंड भैयाथान के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरण का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 40 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 1200 छात्र–छात्राओं को स्वेटर वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में भैयाथान से किया गया। यह जनहितकारी पहल भास्करपारा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज कोल माइंस के डायरेक्टर ए.के. चतुर्वेदी के निर्देश पर की जा रही है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राथमिक शाला खाड़ापारा, दानौली, संस्कृत विद्यालय केवरा भैयाथान एवं बप्पा शाला खाड़ापारा में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। वहीं दूसरे दिन कुसमुसी क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक की उपस्थिति में पांच से अधिक विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश, पाठक, रामदेव कुशवाहा , सरपंच बीरेंद्र पैकरा, शिवशंकर सिंह, ईश्वर पैकरा, प्रकाश इंडस्ट्रीज के पी.के. सिंह सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से बच्चों को सीधा लाभ मिलता है और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment