पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया।
इसके लिए जो मंच तैयार किया गया, उस पर बीजेपी ने स्लोगन लिखा था- ”भरोसे का शपथ प्रकाश, भय नहीं भरोसा।” बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को भरोसा पत्र नाम दिया है।
BJP के मेनिफेस्टों में
बीजेपी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे।
घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस होगा।
बंगाल में 6 महीने के अंदर UCC लागू होगा।
45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू होगा।
भ्रष्टाचारियों को जेल- हिंसा जहां कहीं भी हुई है।
रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट के जज को लाकर कमेटी बनाकर दोषियों को पकड़ा जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8236941
Total views : 8284507