रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किये जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 9, 2026
अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ… pic.twitter.com/l1PY4pmxmh
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182689
Total views : 8214953