छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों के बयान के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8214845
Total views : 8256321