पैरा ओलंपिक में प्राची यादव ,पूजा ओझा और कपिल परमार ने जीते पदक, तीनों को मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 -1 करोड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भोपाल। पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए मोहन सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है , पैरा में एमपी के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर एमपी का पूरे देश मे नाम रोशन किया है , इसलिए सीएम मोहन यादव ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए 1 – 1 करोड़ रूपए देने का एलान किया है।

मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने विवेक सागर को ओलंपिक में हॉकी में अच्छे प्रदर्शन के लिए 1 करोड़ देने का एलान किया उसी तरह तीनों पैरा ओलंपियन को सरकार 1- 1 करोड़ देगी . दरअसल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले कपिल ने सीएम से मांग की थी कि जिस तरह से आपने प्रदेश के खिलाड़ी जो ऑलिपिक में मेडल जीत चुके हैं उन्हे नौकरी मिलेगी साथ ही यदि इनके लिए भी 1 करोड़ मिल जाए तो उनके हौसले भी बुलंद होंगे । कपिल का कहना है इस पैसे से वे दूसरे बच्चे जो दिव्यांग है उनके लिए खर्च करेंगे और बाकी राशि अपने मां बाप को देंगे ।

भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा ने तीनों खिलाड़ियों का सम्मान रखा था और इसी सम्मान समारोह में डॉ मोहन यादव ने उनको इनाम की राशि का एलान किया

पहले सीएम बोले कि उपयुक्त राशि देंगे

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इन खिलाड़ियों का सम्मान किया और उसके बाद इन्हें सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया साथ ही कहा कि प्रदेश के वे खिलाड़ी जो पैरा ओलंपिक में पदक जीते हैं उनके लिए एक उचित राशि दी जाएगी लेकिन कपिल और बाकी खिलाड़ी अड़ गए और कहा कि जिस तरह से आपने दूसरे ओलंपियन को एक करोड़ राशि देने का ऐलान किया है हमें भी आप दे दें तो हमारा भी हौसला बढ़ेगा , सीएम ने बिना देर किए एक करोड रुपए की राशि देने का ऐलान कर दिया।

कपिल परमार ने जूडो में जीता है कांस्य पदक

कपिल कहते हैं कि मैं भारत में लगातार गोल्ड और दूसरी जो प्रतियोगिताएं विदेश में होती उनमें गोल्ड जीता चला आ रहा हूं लेकिन वहां पर जब मैं चल रहा था तो भारतीयों की इतनी हौसला अफजाई और शोर था कि मैं उसे शोर में आवाज नहीं सुन सका जिसके कारण में गोल्ड चूक गया लेकिन मैं पीएम मोदी जी से वादा किया है की 2028 में जब अमेरिका में पैरा ओलंपिक होंगे तो मैं गोल्ड जीतकर लाऊंगा।।

प्राची और पूजा बोलीं अभी तो सरकार ने ऐलान किया है जब राशि मिल जाएगी तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा दोनों का कहना है की विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार ना माने और अपना हौसला बढ़ई रखें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *