PM Kisan Samman Nidhi: क्या 28 फरवरी को जारी होगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त? यहां जानें डिटेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है. ये राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत डीबीटी माध्यम से उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है. किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं.

फिलहाल, इस योजना की 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं. अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है.

क्या 28 फरवरी को आएगी पीएम किसान की 19 वीं किस्त?

पिछली किस्त यानी 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी. इस हिसाब से अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का समय फरवरी में हो रहा है. इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है. बता दें कि पिछली साल 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी, इसलिए ये भी माना जा रहा है कि इसी तारीख को 19वीं किस्त भी जारी हो सकती है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 19वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा होता हुआ नजर आ रहा है.

इन किसानों को ही मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो सरकारी नौकरी न करता हो और इनकम टैक्स न भरता हो. यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है. नियमों के मुताबिक, योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है. अन्य सदस्यों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा ई-केवाईसी की प्रकिया पूरा नहीं करने वाले किसानों को भी पीएम किसान योजना की अगली किस्तों से वंचित रखा जा रहा है. आप पीएम किसान योजना के योग्य है कि नहीं, ये आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक सकते हैं.

यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *