यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से निकलने वाली इतनी ट्रेन हुए रद्द..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधारभूत ढांचे के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर-कटनी रेललाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है। रेल परिचालन को और सुचारू बनाने एवं नई गाड़ियों के परिचालन के लिए इस मार्ग पर तीसरी लाइन बिछाने का कार्य जारी है।

इस परियोजना के तहत नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा, जो 24 से 30 नवंबर 2024 के बीच चलेगा। इस कार्य के पूर्ण होने से गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में सुधार होगा, जिससे यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, इस कार्य के चलते कई यात्री गाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

रद्द की गई गाड़ियां:

  1. बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (18234): 22 से 30 नवंबर तक रद्द।
  2. इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (18233): 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक रद्द।
  3. बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (18236): 21 से 30 नवंबर तक रद्द।
  4. भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235): 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक रद्द।
  5. जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (11265): 23 से 30 नवंबर तक रद्द।
  6. अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (11266): 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक रद्द।
  7. बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247): 22 से 30 नवंबर तक रद्द।
  8. रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248): 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक रद्द।
  9. रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (11751): 25, 27, 29 नवंबर को रद्द।
  10. चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल (11752): 26, 28, 30 नवंबर को रद्द।
  11. लखनऊ-रायपुर गरीब रथ (12535): 25, 28 नवंबर को रद्द।
  12. रायपुर-लखनऊ गरीब रथ (12536): 26, 29 नवंबर को रद्द।
  13. दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22867): 26, 29 नवंबर को रद्द।
  14. निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस (22868): 27, 30 नवंबर को रद्द।
  15. दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (18203): 24, 26 नवंबर को रद्द।
  16. कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18204): 25, 27 नवंबर को रद्द।
  17. दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (18213): 24 नवंबर को रद्द।
  18. अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (18214): 25 नवंबर को रद्द।
  19. चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल (08269): 24 से 30 नवंबर तक रद्द।
  20. चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (08270): 24 से 30 नवंबर तक रद्द।
  21. चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल (05755): 26, 28, 30 नवंबर को रद्द।
  22. अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (05756): 26, 28, 30 नवंबर को रद्द।
  23. कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल (06617): 23 से 30 नवंबर तक रद्द।
  24. चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल (06618): 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक रद्द।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां:

  1. बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231): 23 से 29 नवंबर तक बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया मार्ग से चलेगी।
  2. गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232): 23 से 29 नवंबर तक गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी मार्ग से चलेगी।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *