आरंग के मेन रोड और बाजार रोड में पार्किंग की समस्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग। बीस हजार की आबादी वाला आरंग नपा क्षेत्र पहले की अपेक्षा काफी बदल चुका है। पालिका क्षेत्र का धीरे-धीरे फैलाव होते जा रहा है, लेकिन सदर बाजार रोड सबसे पुराना व्यवसायिक रोड रहा है। सभी प्रकार की छोटी बड़ी दुकान आज भी 45 वर्षों पुराने व्यवस्था के साथ ही चल रहा है। आज भी यहां वही संकरी और पतली गलियां, पुरानी दुकानें हैं। अगर कुछ बदला है तो व्यापारियों की दुकानदारी का तरीका। यहां पार्किंग का अभाव है। कम चौड़ी सड़क है जो जाम में स्थाई रुप से फंस गई हैं।
सदर रोड में किराना, कपड़ा, हालर मिल, मेडिकल, मिल, मनिहारी,जूता चप्पल, की दुकानें है। इसी रोड दो दो प्राचीन स्कूल भी है। रोड की अधिकतर दुकानें मेन रोड में खुल गई है। मेन रोड में भी वही समस्या है। मेन रोड में भी व्यापारी सामान को फैलाकर ग्राहकों को लुभाने हेतु रखा जाता है।

सदर बाजार में मेटाडोर,ऑटो जैसे छोटे वाहन का भी आवागमन मुश्किल है।सामान की लोडिंग और अनलोडिंग में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सदर बाजार में ग्राहकों को सबसे बड़ी समस्या वाहन रखने की है।दुकान के सामने सामान का फैलाव और दुकान का बोर्ड होने से इस बाजार में पैदल आने जाने में भी समस्या ही समस्या है।
केवल रात के वक्त ही छोटी बड़ी वाहन यहां की गलियों में प्रवेश कर पाते है। दिन के वक्त अगर कभी जरूरत भी होती है तो व्यापारी वाहन बाजार के अंदर नहीं घुस पाते है।
व्यापारियों ने अपनी समस्याएं गिनाईं, वहीं संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान सामंजस्य बनाकर करने की बात कही। बाजार में गलत तरीके से वाहन पार्क करने की वजह से आवागमन में बन रही समस्या का कोई समाधान ही नहीं है।

 

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *