ट्रेन में चोरी करने वाले ‘पेपर गैंग’ का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र,बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले कुख्यात ‘पेपर गैंग’ का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी के सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
6 अक्टूबर को रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08737) में सफर कर रही एक महिला यात्री के बैग से सोने का हार, कान की बालियां और चांदी की पायजेब चोरी हो गई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत बिलासपुर जीआरपी थाना में दर्ज कराई।

घटना की जांच के लिए रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, रेसुब पोस्ट के निरीक्षक राजेश वर्मा और जीआरपी थाना प्रभारी भोलानाथ मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर गुप्त निगरानी शुरू की गई।

बुधवार सुबह करीब 6.15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं। आरोपियों ने टिटलागढ़ लोकल ट्रेन में नैला स्टेशन के पास महिला के बैग से सोने के जेवर चोरी करने की बात कबूली।

चोरी का तरीका: महिलाओं को बातों में उलझाते थे
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये आरोपी महिला यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे। इनमें से एक आरोपी महिला के पास बैठकर बातों में उलझाता था, दूसरा बैग पर अखबार रखकर लॉक खोलता, और तीसरा स्क्रू ड्राइवर की मदद से सामान चुरा लेता। चोरी के बाद वे तुरंत अगले स्टेशन पर उतर जाते थे।

बरामदगी और न्यायिक कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने के हार, इयर रिंग और चांदी की पायजेब बरामद की है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

अमर कुमार मंडल (35 वर्ष), ग्राम पाडिया, मुंगेर, बिहार
विशाल कुमार पासवान (36 वर्ष), ग्राम कुमारपुर, मुंगेर, बिहार
सदानंद कुमार मंडल (22 वर्ष), सुल्तानगंज, बिहार
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी पहले भी कई राज्यों में यात्री सामान चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने इनके गिरोह का नेटवर्क तोड़ने के लिए जांच तेज कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *