समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कल से, केन्द्रों में सभी तैयारियां पूरी,कमाण्ड सेंटर से की जाएगी खरीदी केन्द्रों की निगरानी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धान विक्रय में अनियमितता को रोकने जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर से निगरानी की जाएगी। धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है।

किसान जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर के नम्बर 9406275534 एवं 8641002203 में कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार चेकलिस्ट अनुसार साफ-सफाई, इलेक्ट्रिक तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरा, नमी मापक यंत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस, बारदाना, धान का मूल्य व टोल फ्री नम्बर प्रदर्शित बैनर-पोस्टर, पेयजल, विद्युत, इंटरनेट, कम्प्यूटर-प्रिंटर सहित सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं निगरानी रखने तथा धान उपार्जन, उसका परिदान, बारदानों की समुचित उपलब्धता के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

खरीदी केन्द्रों में महिला किसानों के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कानून व्यवस्था बनी रहे। वास्तविक किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।

उन्होंने सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, उपार्जन केन्द्रों का लगातार मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिले के 01 लाख 10 हजार 103 पंजीकृत किसानों से खरीदा जाएगा धान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 10 हजार 103 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 06 हजार 58 हजार नवीन किसानों के 3185.46 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया है।

इसे मिलाकर जिले में कुल 114485.47 हेक्टेयर रकबे का धान खरीदा जाएगा। धान खरीदने के लिए सात दिवस पूर्व टोकन जारी किये जाएंगे। सीमांत एवं लघु किसानों को टोकन जारी करने में प्राथमिकता दी जायेगी।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों की ली बैठक कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। आप लोगों के सहयोग से वर्ष 2022 के दौरान धान खरीदी में जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य पूरा हुआ था। उसी प्रकार इस वर्ष भी जीरो शार्टेज के लक्ष्य को पूरा करना है।

धान बेचने समिति में आने वाले किसानों से आपसी समन्वय बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अधिकारियों से सहयोग लेकर कार्य करें। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने प्रोत्साहित किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानों में नजर आ रहा खासा उत्साह समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदली के किसान बेदराम साहू ने बताया कि 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है।

उनके उपार्जन केन्द्र में जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है। किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *