मुंगेली। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पथरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में कार्य कर रही थाना पथरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब भट्टी से बड़ी मात्रा में शराब लेकर बस स्टैंड पथरिया की ओर जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुलाराम राजपूत (32 वर्ष), निवासी छिंदभोग, थाना पथरिया बताया। उसके कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब (5.400 बल्क लीटर), जिसकी कीमत लगभग ₹2400 है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 83/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रघवीर लाल चंद्रा, प्रधान आरक्षक जगदीश प्रसाद कोशले, आरक्षक हलीश गेंदले, सोनू जांगड़े, लालजी आनंद और जितेंद्र सिंह ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210487
Total views : 8250918