रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक आधार पर किए गए ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश में अधिकारियों को उनके नाम के सामने उल्लेखित नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस पदों पर कार्यरत अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
यहाँ देखें आदेश 👇👇
प्रमुख तबादलों में श्रीमती रचा मिश्रा को बिलासपुर जिले में यातायात का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शैलेश कुमार पांडेय को धमतरी से बलरामपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। रामगोपाल करियारे को बिलासपुर से कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नीतीश कुमार ठाकुर को कोरबा के कटघोरा से बेमेतरा जिले में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह, देवेंद्र कुमार सिंह कोरबा से सरगुजा जिले में यातायात संबंधी जिम्मेदारी संभालेंगे। सौरभ उईके को सुकमा से रायपुर नगरीय क्षेत्र में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। पेश कुमार को कोंडागांव से धमतरी जिले में यातायात संबंधी जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में अन्य अधिकारियों की पदस्थापना भी विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में की गई है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बालोद, बेमेतरा, बलरामपुर, कोरबा, सुकमा और अन्य जिले शामिल हैं।
Author: Deepak Mittal









