छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के 1995 बैच के अधिकारी श्री ओ.पी. यादव को पदोन्नति देते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री ओ.पी. यादव वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद एवं HAG+ वेतनमान, लेवल-16 में पदोन्नत किया गया है।
Loading Viewer...
यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 1 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8242984
Total views : 8291879