सफलता के स्वर्णिम एक वर्ष…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के ऐतिहासिक जीत का एक वर्ष पूर्ण,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न निकाली उत्साह रैली

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी – लोरमी विधायक व उपमुख्यमंत्री अरुण साव 3 दिसम्बर आज ही के दिन लोरमी क्षेत्र से रिकार्ड मतो से ऐतिहासिक जीत दर्ज किए थे, उनके ऐतिहासिक जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर लोरमी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माँ महामाया मन्दिर में पूजा अर्चना कर आरती कर कामना किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया गया आतिशबाजी करते हुए मन्दिर प्रांगण से उत्साह रैली निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुए नगर के मुख्य चौक फव्वारा, मुंगेली रोड, पुराना बस स्टैण्ड, तहसील चौक तक रैली निकाल आतिशबाजी किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ के द्वारा क्षेत्र औऱ प्रदेश में हुए विकास कार्यो के बारे में बताया गया।


ज्ञात हो कि लोरमी विधायक व उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधायक बनने के बाद लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ो की सौगात का तोहफा लोरमी क्षेत्रवासियों को दिए है, आने वाले समय मे और भी विकास कार्यो की सौगात क्षेत्रवासियों को मिलेगी।

उत्साह रैली के दौरान धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा, विनय साहू, विक्रम सिंह, अंकिता शुक्ला, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, विश्वास दुबे, अशोक शर्मा, बनवारी अग्रवाल, अभिषेक पाठक, नरेन्द्र खत्री, रामवतार राजपूत, अविष यादव, घनश्याम खत्री, धर्मेंद्र गिरी, रिक्की सलूजा, घँशु राजपूत, सोहन डड़सेना, सुरेश श्रीवास, पवन खत्री, भूपेंद्र ठाकुर, रवि शुक्ला, सुशील यादव, अमिताभ तिवारी, नरोत्तम राजपूत, राजेन्द्र साहू, विकास केशरवानी, नितेश मिंटू अग्रवाल, श्रेय त्रिपाठी, मुकूल तिवारी, दुष्यंत खत्री, राहुल चौबे, विष्णु रजक, मोटू गुप्ता, पवन गुप्ता आदि भाजपा के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्वाचित होने के बाद सफलता पूर्वक एक वर्ष बीत जाने के बाद क्षेत्र अपनी दिशा और दशा बदलने लगा है बड़े बड़े विकास कार्य स्वीकृति कराए गए है। इसी के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव की भाजपा सरकार के एक वर्ष सफलता के स्वर्णिम कार्यकाल के लिए जाना जायेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *