निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111
मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर जोर दिया और आम जनता को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत प्रथम दिवस मुंगेली जिला मुख्यालय में नगर मंडल की ओर से दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी तरह जिले के सभी 11 मंडलों में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर जन सामान्य से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई तथा उन्हें स्वच्छता के महत्व की भी समझाइश दी गई। मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान प्रातः 8 बजे से किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला भाजपा प्रवक्ता एवं सेवा पखवाड़ा प्रभारी मिट्ठूलाल यादव, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, रमेश बुनकर, प्रवीण सोनी, रामशरण यादव, अमितेश आर्य, महावीर सिंह, मन्नूलाल श्रीवास्तव, हीरालाल साहू, विजय बंजारा, विजय यादव, सत्तू सिंह, श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, पवन मिश्रा, अनूप जैन, राहुल पाठक, शंकर देवांगन, लवन डाहीरे, वासु देवांगन, रवि साहू आदि उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8212859
Total views : 8253873