मुख्यमंत्री ने एक साल पूर्ण होने पर बिलासपुर को दी 452 करोड़ की सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर, 12 दिसंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत के 134 विकास कार्यो की सौगात दी।  इनमें 143 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 69 विकास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण और 307 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 65 कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल करने, तखतपुर नगर पालिका में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री की सभी गारंटिया सांय-सांय पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजीटल माध्यमों के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी की हर गारंटी पूरा हो रही है पिछले 1 साल में बहुत सारे काम हमने किए हैं। किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को हर महीना 1000 रूपए दे रहे हैं। किसानों को धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक दर 4000 से बढ़कर 5500 रूपए किया हैं। रामलला दर्शन योजना भी हमने बनाई और क्रियान्वित की। राज्य में अब तक 20 हजार से ज्यादा रामभक्त रामलला का दर्शन कर चुके हैं। इस कड़ी में आगे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बूढ़े मां-बाप की इच्छा होती है की जीवन में एक बार तीरथ-बरत किया जाए। गरीब लोगों की मजबूरीवश इच्छा पूरी नहीं हो पाती है।

उनकी यह इच्छा हमारी सरकार पूरी करेगी। डिजिटल माध्यमों का उपयोग भ्रष्टाचार को रोकने और सुशासन लाने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला कोयला घोटाला की संभावना को हमने सुशासन के जरिए रोका है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप पीएससी की सीबीआई जांच शुरू हो गई है।  पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई। मोदी की एक और गारंटी इस रूप में पूरी हुई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा होने से किसान मजदूर गरीब के बेटे आज बड़े-बड़े पद पर चयनित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे में आगे भी तेजी से विकास होगा, नाइट लैंडिंग की लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी इस बाबत मैं केंद्रीय उद्यान मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य को मिल रहा है मजबूती से हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है इसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग इसमें मिल रहा है।

उन्होंने कहा की नियद नेल्लानार योजना के तहत घोर नक्सली एरिया में हमने विकास की रोशनी पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के 1 साल पूर्ण होने पर जनादेश तिहार के रूप में इसे मनाया जा रहा है। रायपुर में 13 दिसंबर को बड़ा कार्यक्रम है। उन्होंने आम जनता को इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वधरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती अमरीका कृष्णा साहू, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में तखतपुर के लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विकास एवं शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार बनते ही 18 लाख आवास गरीबों को समर्पित किया गया। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी एकमुश्त दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को 452 करोड़ के विकास कार्याे की सौंगात दी है। हमारी प्रतिबद्धता जनता और विकास कार्यो के प्रति है। प्रदेश में सांय सांय विकास कार्य हो रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने दिया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल किया गया, तखतपुर में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ दिया जाएगा, नगरपालिका को एक फायर ब्रिगेड देने की घोषणा, करनकांपा हाइ स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी किया गया, मोछ में हाइ स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति, तखतपुर में बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख देने की घोषणा एवं बेलतरा तहसील के ग्राम नगोई में तहसील का लिंक कोर्ट लगाने की घोषणा की।

हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3 हजार 883 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने बाइक एंबुलेंस के लिए कलेक्टर की पीठ थपथपाई- 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तखतपुर में आयोजित  सभा में जिला प्रशासन द्वारा संचालित बाइक एंबुलेंस सेवा की जमकर सराहना की। उन्होंने जिला कलेक्टर अवनीश शरण को इस नवाचार के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की मंशा के अनुरूप जंगली क्षेत्रों के निवासियों के लिए 7-8 महीना पहले इसे लांच की।

कोटा विकासखंड का उत्तरी हिस्सा वनों और नदी नालों से अटा पड़ा है। बारहों महीने चार पहिया वाहन गांवों तक नहीं पहुंच सकते। जिसके कारण लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते थे। क्षेत्र के दौरे में कलेक्टर ने स्वयं इस कठिनाई को महसूस की और डीएमएफ मद से 4 बाइक एंबुलेंस की स्वीकृति दी। ये एंबुलेंस धड़धड़ाते हुए ग्रामों तक पहुंच रही है। प्रसव हो अथवा अन्य कोई गंभीर बीमारी, त्वरित गति से उन्हें अस्पताल तक ले आती है। यह सुविधा निःशुल्क है। ज्यादातर बैगा और बिरहोर जैसे पिछड़े आदिवासी इनका लाभ उठा रहे हैं। अब तक लगभग 5 हजार लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है। आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए बाइक एंबुलेंस सेवा संजीवनी साबित हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *