जगदलपुर। सीपीआई (माओवादी) के पूर्व शीर्ष नेता, पीबीएम/सीसीएम सदस्य और संगठन के पूर्व प्रवक्ता मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति (सोनू/अभय) का नया वीडियो सामने आया है। आत्मसमर्पण कर चुके भूपति ने इस वीडियो में अपने साथियों से हिंसा छोड़ने की अपील की है और बातचीत के लिए अपना नंबर भी सार्वजनिक किया है।
यह वीडियो उस समय जारी हुआ है जब बीते दिन कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा सहित 5 अन्य माओवादी कैडर्स का एनकाउंटर हुआ था। हिड़मा को भीमा मंडावी हत्याकांड समेत कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत की पुष्टि हुई।
वीडियो में भूपति के प्रमुख संदेश
वीडियो में मल्लोजुला वेणुगोपाल ने:
-
माओवादी संगठन की अंदरूनी रणनीतियों और स्थिति पर महत्वपूर्ण बातें कीं।
-
संगठन के लगातार घटते जनाधार और लोगों में बढ़ती नाराज़गी का जिक्र किया।
-
माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने और हिंसा खत्म करने की खुली अपील की।
-
यह भी कहा कि हिंसा और हथियारों के रास्ते से न तो संगठन बच सकता है और न ही उद्देश्य पूरे हो सकते हैं।
भूपति का यह नया वीडियो सुरक्षा एजेंसियों और माओवादी समर्थित क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे माओवादी आंदोलन के अंदर चल रहे बदलाव और असंतोष का संकेत भी माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









