
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली -राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में जिले में 21 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले द्वारा सभी बैंको को प्री-लिटिगेशन प्रकरण अधिक से अधिक संख्या में लगाये जाने तथा उसमें मिलने वाली छुट की जानकारी पक्षकारगण को दिये जाने हेतु कहा गया.
जिससे राजीनामा होने वाले प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के छुट का लाभ मिलें और अधिक से अधिक प्रकरण का निराकरण किया जा सकें।
इस अवसर पर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंचन लता आचला, अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर, बीमा कंपनी के अधिकारी, बैंक के अधिकारी तथा संबंधित संस्थाओं के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









