मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत 03 नाबालिग बालिकायें 16 घण्टें के भीतर सकुशल बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन मे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत 03 नाबालिग बालिकाओं को 16 घण्टें के भीतर सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।
थाना सरगांव क्षेत्रार्न्तगत 03 अबोध बालिका की अपहरण की संवेदनशीलता को देखते हुये मुंगेली पुलिस के द्वारा सही सलामत बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है नाबालिग बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशियां छा गयी और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

घटना की पूरी जानकारी अनुसार 20 अगस्त 2025 को सुबह ग्राम मोहभठ्ठा की 03 नाबालिग लड़की अपने घर से स्कूल सरगांव जाने निकली थी जो देर शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनों के द्वारा थाना सरगांव पुलिस को सूचना प्रेषित किया गया की उनकी 03 नाबालिग बच्चे स्कूल के लिये निकले है जिसे स्कूलों एवं आसपास ग्रामो व रिस्तेदारों में पता किये जो कही नही मिले। परिवारजनों की सूचना पर गुमशुदगी एवं प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज किया गया।


मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता एवं 03 अबोध बालिका की अपहरण होने की संवेदनशीलता को देखते हुये “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत त्वरित कार्यवाही करने व नाबालिग बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा के दिशा निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल के नेतृत्व में नाबालिग बालिकाओं की पता साजी हेतु थाना सरगांव एवं साईबर सेल मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर अलग अलग कर्त्तव्यों का दायित्व सौंपते हुये संभावित स्थानों पर सरगांव, भाठापारा, बिलासपुर, रायपुर की ओर अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस टीम रवाना किया गया।


पतासाजी दौरान सभी टीमों के द्वारा सरगांव स्कूल के आसपास, चौक- चौराहो व क्षेत्र के सीमांओ का सीसीटीवी फूटेज अवलोकन कर तथा बस कंडेक्टर ड्राईवर, शिक्षक, सहेलियों से पूछताछ किया गया व पूरी रात्रि नाबालिग बालिकाओं की मुंगेली जिला व सीमावर्ती जिलों में लगातार पतासाजी किया गया व साईबर तकनीकि साक्ष्य एकत्रित कर कटोरा तालाब रायपुर में रायपुर पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर 03 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो परिजनों के द्वारा डांटने से क्षुब्ध होकर रायपुर जाना बताये एवं अपने साथ किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नही बताये व तीनों बच्चियों को समझाईश देकर परिजनों को 16 घंटे के भीतर सकुशल सौंपा गया।


बालिकाओ के बरामदगी के बाद परिजनों के आंखों में खुशी के आंशू तथा भावुक दृश्य देखने को मिला उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के द्वारा अपनी पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी गयी।

उक्त कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी उनि सुशील बंछोर, उनि संतोश शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि महादेव खुटे, प्रआर नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, अशोक कौशिक, मुकेश कुर्रे, रवि जांगड़े, राम कश्यप, आर. गिरीराज, राहूल यादव, हेम सिंह, परमेश्वर जांगडे, राकेश बंजारे, भेशज पांडेकर, रवि डाहिरे, भेलेश्वर जायसवाल, पंकज निर्णेजक, आशिफ खान एवं ACCU रायपुर पुलिस प्रआर विक्रम वर्मा, अनूप मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *