मुंगेली कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही,अजेय पार्षद निष्कासित,चर्चा का दौर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फैक्ट फाइंड समिति की रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनहीनता के आरोप में नगर पंचायत सरगांव के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान पार्षद सुशील यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के निर्देशानुसार की गई है। निष्काषन आदेश अनुसार वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में सलंग्न पाए गए है।


नगर पंचायत सरगांव में उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने के आरोप में यह फैसला लिया गया। जिला कांग्रेस द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सुशील यादव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। नगर पंचायत सरगांव में उपाध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर फैक्ट फाइंड समिति का गठन 17 मार्च को किया गया था जिन्होंने 21 मार्च को सरगांव दौरे उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसियों और पार्षदों से चर्चा उपरांत 23 मार्च को अपना प्रतिवेदन जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपा।


जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री संजय यादव द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया और यह
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


इस निर्णय की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर, जिला प्रभारी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया को भेज दी गई है। कांग्रेस संगठन में इस कार्रवाई से हलचल तेज हो गई है, और इसे अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सुशील यादव कांग्रेस से 5 बार के अजेय पार्षद है। निष्कासन पस्चात नगर में चर्चा का दौर चालू हो गया है।

चुनाव पूर्व वार्ड 4 से कृष्णा साहू को टिकट न मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण उन्हें भी कांग्रेस ने निष्कासित किया था किन्तु चुनाव में उनकी जीत के बाद कांग्रेस ने निष्कासित कृष्णा साहू को ही उपाध्यक्ष का अपना प्रत्याशी बनाया जाना भी इस निष्काषन पस्चात चर्चायमान है।

निष्काशन के बाद सुशील यादव ने कहा की वे पिछले 5 बार से कांग्रेस के पार्षद रहे और पूरी निष्ठा से कार्य किया किंतु नगर और क्षेत्र के कांग्रेस साथियों,पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने निष्कासित करा दिया जिसके लिए उनका आभार उनके साथ अब यही सफर समाप्त होता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment