डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी नेता एवं अद्वितीय विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर एवं शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहा। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा देकर देश की अखंडता के लिए जो आंदोलन चलाया।

वह आज भी हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनका बलिदान जम्मू-कश्मीर को भारत में पूर्ण रूप से एकीकृत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ। श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रमेश सिंह ठाकुर, श्री जयंती भाई पटेल समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *