विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रचार-रथ को दिखाई हरी झंडी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/पत्थलगांव, 12 सितम्बर 2025 – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने अपने ग्राम मुण्डाडीह निवास से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के शहरों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को योजना की जानकारी देगा और उन्हें योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराएगा। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में यह योजना एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1 से 3 किलोवॉट तक के रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर हर महीने 100 से 360 यूनिट तक बिजली उत्पादन संभव है।

  • 1 किलोवॉट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से ₹30,000 और राज्य सरकार से ₹15,000 की सब्सिडी।

  • 2 किलोवॉट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से ₹60,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी।

  • 3 किलोवॉट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से ₹78,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी।

इसके अलावा उपभोक्ताओं को बैंक के माध्यम से 6% ब्याज दर पर 10 वर्षों तक आसान किस्तों में ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.inपीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही निकटतम सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन वेंडर का चयन कर सौर प्लांट स्थापना करा सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment