आरंगः आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क और सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाते हुए गांव-गांव, बाजारों और विभिन्न समाज, समुदायों से मुलाकात की। इस अभियान के तहत, विधायक अपने सहयोगियों,कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र के बुजुर्गों और युवा वर्ग से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल कर रहे हैं।
विधायक गुरु खुशवंत साहेब का यह अभियान न केवल राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को पार्टी के साथ औपचारिक रूप से जोड़ने का प्रयास भी है। उन्होंने हर गांव और कस्बे में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके मुद्दों को सुनने के साथ ही उन्हें सदस्यता अभियान के महत्व से अवगत कराया। इस अभियान में मुख्य रूप से युवाओं को राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, बुजुर्गों को उनके अनुभव और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

विधायक गुरु साहेब ने कहा हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति को राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता के साथ सशक्त बनाना है। इस सदस्यता अभियान के माध्यम से हम समाज के सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने और उनके कल्याण के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8200173
Total views : 8238114