अफीम की अवैध खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: Durg जिले के Samoda गांव में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर Abhijeet Singh ने कृषि विस्तार अधिकारी Ekta Sahu को निलंबित कर दिया है।

इस कार्रवाई से पहले कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर Shashikant Sahu और ग्राम समोदा की पटवारी Anita Sahu से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

दरअसल, जिस खेत में अफीम की फसल उगाई जा रही थी, उसे कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

जांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी कृषि विस्तार अधिकारी के स्तर पर सामने आई। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि Vimal Tamrakar के जिस खेत को प्रदर्शन प्लॉट बताते हुए मक्का की फसल दिखाया गया था, वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे यह संकेत मिला कि शासन को गुमराह करते हुए खेत का स्थान जानबूझकर बदला गया।

इतना ही नहीं, प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई। नियम के अनुसार प्रदर्शन प्लॉट की फोटो उसी किसान के साथ ली जानी चाहिए जिसे सरकारी लाभ मिलना है, लेकिन रिपोर्ट में धान के खेत की जगह मक्का के खेत के पास एक अन्य किसान को खड़ा कर फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस खेत की मक्का की फोटो लगाई गई थी, उसके ठीक पीछे अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *