पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में सिटी कोतवाली मुंगेली और साइबर सेल टीम की जुआड़ियों पर बड़ी कार्यवाही….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

थाना मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरदा में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 8 जुआड़ी गिरफ्तार आरोपियों से 41400 रुपए नगद जप्त

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में सिटी कोतवाली मुंगेली और साइबर सेल द्वारा 52 पत्ती में अंदर बाहर दांव लगाने वाले जुआरियों पर कड़ी कार्यवाही की गई है। दिनाँक 2/11/2024 के रात्रि में मुखबीर से सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरदा में कुछ लोग 52 पत्ती ताश में रुपए पैसों का हार जीत पर दाव लगा रहे हैं।

जिसकी सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में तत्काल कोतवाली और साइबर सेल की टीम मुखबिर बताएं स्थान पर रवाना हुई जहां जाकर के चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की कार्रवाई की गई छापेमारी पश्चात वहां अटल आवास सुरदा के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है कुछ लोग पुलिस को देख भाग गये और कुछ मौके से पकडे गये।

मौके पर जुआडियान (1)राकेश देवांगन पिता मंतराम देवांगन उम्र 30 साल (2) सुरज देवांगन पिता संतु देवांगन उम्र 27 साल (3)संजय पांडे पिता निहोर पांडे उम्र 30 साल, (4)जेठु साहू उर्फ मन्नू साहू उम्र 27 साल, (5)आशीष शिवहरे पिता दुर्गा शिवहरे उम्र 27 साल, (6) नवाब खान पिता महबुब खान उम्र 50 साल, (7) मन्तोस लहरे पिता टीकाराम लहरे उम्र 27 साल (8) आनंद देवांगन पिता स्व० शत्रुहन देवांगन उम्र 44 साल सभी निवासी मुंगेली को, 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का दांव लगाकर अटल आवास के पास सुरदा में हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े उनके कब्जे फड एवं पास से नगदी 41400,रूपये, 52 पत्ती तास, एक प्लास्टिक की बोरी फट्टी मिला जिसे समक्ष गवाहान के समक्ष मुता० जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध छग० जुआ प्रति० अधि0 2022 की धारा 3 (2) के कार्यवाही की गई अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, डीएसपी एस. आर.धृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना सिटीकोतवाली और साइबर सेल की द्वारा की गयी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *