लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली, 2 दिसंबर : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार बाधित होने के बाद दोपहर दो बजे पुनः शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामे के कारण सिर्फ पांच मिनट में ही कार्यवाही अगले दिन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

विपक्षी सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि वे शांत होकर बैठें और सदन में चर्चा चलने दें। उन्होंने कहा कि देश की जनता सदन की कार्यवाही देख रही है और अपने मुद्दों की चर्चा सुनना चाहती है। उन्होंने विपक्ष पर बार-बार सदन को बाधित करने और वेल में हंगामा न करने की अपील करते हुए इसे जनता के लिए नुकसानदायक बताया।

इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सिर्फ पांच मिनट के भीतर यानी दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर सदन की कार्यवाही अगले दिन बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *