जिला जेल में लीगल एड क्लिनीक एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला जेल में लीगल एड क्लिनीक एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले और अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने शिविर का निरीक्षण किया।

उन्होंने बैरक के बंदियों से मुलाकात कर न्यायालय में चल रहे उनके प्रकरण, स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने अभिरक्षाधीन बंदियों को मिलने वाली विधिक सहायता, उनके प्रकरणों के पैरवी के लिए निजी अधिवक्ताओं तथा प्राधिकरण की ओर से क्रिमिनल प्रकरण में दिए जाने वाले एलएडीसीएस अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके, डी.एस.पी. मयंक तिवारी, विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव कंचनलता आंचला, जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *