रातों-रात हिला विभाग! पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई जिलों के समन्वयकों की बदली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रातों-रात हिला विभाग! पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई जिलों के समन्वयकों की बदली
— राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत हुआ युक्तियुक्तकरण

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादलों की बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नियुक्त संविदा जिला समन्वयक और सहायक समन्वयकों का युक्तियुक्तकरण करते हुए उनका स्थानांतरण किया है।

सूत्रों के अनुसार, तबादले की यह सूची देर रात जारी की गई, जिसमें कई जिलों के समन्वयकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि यह कदम प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारी जहां अपने नए पदस्थापना स्थल की जानकारी लेने में जुटे हैं, वहीं कुछ जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति के बाद ग्राम स्वराज अभियान के कार्यों की रफ्तार में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया आगे भी जारी रह सकती है, जिसमें और भी बदलाव संभव हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *