केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी पेपर (NEET-UG Exam) को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी है। धर्मेंद्र प्रधान ने सभी मुख्यमंत्रियों से परीक्षाओं को सुरक्षित तरीके से कराने की अपील की है।
धर्मेंद्र प्रधान ने मौजूदा गर्मी को देखते हुए सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है कि परीक्षार्थियों की सुविधा और भलाई के लिए परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूरे देश के सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों को पत्र लिखकर, 21 जून, 2026 को होने वाली NEET (UG) पुनर्परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सफल आयोजन के लिए उनका सहयोग मांगा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने चिट्ठी में लिखा, ‘मौजूदा लू की स्थिति को देखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में परीक्षा आयोजित करने वाले जिला अधिकारियों और सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों को उचित निर्देश जारी करें, ताकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।’
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8201228
Total views : 8239372