हर्ष लाल, संवाददाता
सक्ति
आईपीएल 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत हुए आज लगभग 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सक्ति पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई देखने या सुनने में नहीं आई है। इस निष्क्रियता को लेकर आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और संदेह पैदा हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इतने दिनों में एक भी सटोरिए का पकड़ा न जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति कहीं न कहीं पुलिस और सटोरियों के बीच संभावित सांठगांठ की ओर भी इशारा करती प्रतीत होती है।
हालांकि, संदेह करना मानवीय स्वभाव है, लेकिन ऐसे गंभीर मामलों को पूरी तरह नजरअंदाज करना भी उचित नहीं है। जब पहले इसी थाने में आईपीएल के दौरान कार्रवाई होती रही है, तो अब ऐसा क्या बदल गया है कि एक भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया?
यह सवाल भी उठता है कि जिले में पुलिस अधीक्षक के रहते हुए नगर निरीक्षक आखिर किस कारण से निष्क्रिय दिखाई दे रहे हैं। क्या पुलिस के हाथ कोई “अलादीन का चिराग” लग गया है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं?
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8214845
Total views : 8256321