नशा बना मौत का कारण, शराब के नशे में दंतैल हाथी के पास पहुंचा युवक, कुचलने से हुई मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। कहते हैं नशा इंसान के नाश का कारण बन जाता है। समय रहते इंसान को नशे से बाहर आ जाना चाहिए, नहीं तो यह आपकी जान भी ले सकता है। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर के समीपस्थ गांव नवाडीह से सामने आया है, जहां नशा युवक की मौत का कारण बन गया।

नावाडीह गांव में एक शराबी युवक शराब के नशे में मदमस्त होकर दंतैल हाथी के करीब चला गया। शराब के नशे में उसे पता ही नहीं चला कि उसके साथ क्या होने वाला है। दंतैल हाथी के पास जाते ही हाथी ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर रात नावाडीह गांव में एक दिन पहले हाथी घुस आया वह गांव के मकानों को क्षतिग्रस्त कर रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को दूर भगाने के प्रयास में जुटी थी। तभी इसी दौरान शराब के नशे में शेषमन नाम का युवक रात करीब 12 के आसपास वह दंतैल हाथी के पास पहुंच गया। हालांकि इस दौरान सभी लोग उसे मना करते रहे लेकिन वह नहीं माना।

हाथी के पास पहुंचते ही युवक को हाथी ने दौड़ा दिया, शराब के नशे में वह भाग नहीं सका। तभी हाथी ने उसे सूंड से पकड़ कर उसे पटक दिया और पैरों से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से सरहरी गांव का रहने वाला था। वह लगभग तीन वर्षों से नवाडीह में अपनी बहन के घर रह रहा था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *