नानी से मिलने ननिहाल आया था मासूम, गन्ने के खेत में कर दिया मर्डर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 साल के मासूम बच्चे की उसकी ननिहाल में गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि मासूम सुबह 9 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, इसके बाद से ही लापता हो गया. जब परिजनों ने पुलिस और स्थानीय लोग ढ़ूढ़ते हुए जंगल पहुंचे तो गन्ने के खेत में लावारिस हालात में शव पड़ा मिला. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने दों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला मुजफ्फरनगर जिले के बहादरपुर गांव का है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव की रहने वाले सुनील की पत्नी बालेश अपने बेटे विशाल के साथ मायके बहादरपुर गई थी. जहां गुरुवार (17 अक्टूबर) की सुबह उनका बेटा विशाल घर में खेलते समय कहीं गायब हो गया. वहीं, शव देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

सुबह घर से खेलने के लिए निकला

मासूम विशाल की उसके ननिहाल बहादरपुर में गला रेतकर हत्या का गई. मासूम सुबह नौ बजे घर से खेलने के लिए निकला था. इसके बाद लापता हो गया. पुलिस और ग्रामीण तलाशते हुए जंगल पहुंचे, तो गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला. नई मंडी थाना क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव निवासी अनुसूचित जाति के सुनील की पत्नी बालेश अपने बेटे विशाल के साथ मायके बहादरपुर गई थी. गुरुवार सुबह विशाल गायब हो गया. परिजन दिनभर इधर-उधर तलाशते रहे. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. हालांकि, शाम के समय स्थानीय गांव वालों ने गन्ने के खेत में उसका शव बरामद किया है.

पुलिस ने गांव के दो लड़को को किया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस का कहना है कि पीड़ित विशाल की ब्लेड से गला रेतकर हत्या की गई है. फिलहाल, पुलिस ने बहादरपुर के ही दो युवक हिरासत में लिए हैं, जिनका नाम अजय और निर्दोष बताया जा रहा है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि इस घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *