आरंगः भारत सरकार द्वारा भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन किया जाता है। इसी के तहत् 26 नवंबर 2024 को भारतीय संविधान दिवस के आयोजन हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप राॅय जिला पंचायत रायपुर के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित जनपद पंचायत आरंग क्षेत्र के प्रथम चरण के 23 एवं द्वितीय चरण के 26 कुल 49 निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर कुमार सिंह लहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग के नेतृत्व में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व को समझाना है। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई जो अमृत सरोवर स्थल में जाकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अंबेडकर के छायात्रित पर माल्यार्पण से हुई, तत्पश्चात् भारतीय संविधान के उद्देशिका के सामूहिक पाठ किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं हेतु संविधान दिवस के अवसर पर भाषण-निबंध प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताए आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं के बारे जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, वरिष्ठ नागरिक सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, प्राचार्य, शिक्षकगण, मितानित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8185499
Total views : 8218727