IND vs BAN 1st T20I: गेंदबाज या फिर बल्लेबाज? ग्वालियर की पिच से किसे मिलेगा फायदा?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IND vs BAN 1st T20I:  ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा. यह पिच 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर रही है, और फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी के मन में एक ही सवाल है कि यहां की पिच कैसी (Gwalior Pitch Report) होगी. यहां गेंदबाजों को मदद मिलेगी या फिर बल्लेबाज धमाल मचाएंगे. आइए जानते हैं.

बताया गया है कि पिच पर प्रैक्टिस से संकेत मिले हैं कि यह बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद हो सकती है. मध्य प्रदेश लीग में भी यहां कई बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो के हाथों में होगी.

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘जून में यहां खेले गए 12 मैचों में टीमों ने चार बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है. यहां की पिचें बल्लेबाजों के लिए मददगार रही हैं और रविवार को भी इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.’

प्रैक्टिस से भी पिच का अंदाजा लगाया गया

टीम इंडिया (Team India) ने ग्वालियर पहुंच चुकी है. प्रैक्टिस सेशन भी हुआ. जिसमें टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल हार्दिक पांड्या के साथ नजर आए. पांड्या अपने एक्शन पर फोकस कर रहे थे साथ में कोच का ध्यान उनके रन अप पर था. इसके अलावा मयंक यादव और अर्शदीप समेत बाकी प्लेयर्स पर भी गेंदबाजी कोच का ध्यान बाद में गया.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *