अतुल्य विदुषी ने हासिल किया बड़ा मुकाम….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हैशटैग कलाकार पोयट्री एन्ड क्रेयॉटिव राइटिंग कॉम्पिटिशन में पूरे विश्व के टॉप 500 में शामिल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- अतुल्य विदुषी ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए छोटी उम्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने हाल ही में हुए ऑनलाइन कंपीटिशन जो कि “हैशटैग कलाकार पोयट्री एन्ड क्रिएटिव राइटिंग” को लेकर था में पूरे विश्व से समिल्लित रचनाओं में टॉप 500 में अपना नाम शुमार करने में महारता हासिल की है।


विदुषी उसलापुर बिलासपुर निवासी अतुल श्रीवास्तव की सुपत्री है जो इस समय कक्षा 12 वीं की छात्रा है। इनके पिता मोबाईल के व्यापारी है। विदुषी बचपन से ही मेघावी व क्रिएटिव रही है ।

किंतु दुर्भाग्यवश कोरोना काल मे उनकी माताजी के निधन ने उन्हें पूरी तरह झकझोर दिया। माँ की ममता और आँचल में पली बढ़ी विदुषी ने अन्ततः माँ की यादों को शब्द देना आरम्भ किया। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में अपने शब्दों को रचनात्मक बनाती है।

लिंकट्री में उनकी रचनाएं@atulyaavidushi123 में उपलब्ध है। जिनमे मुख्य रूप से ‘ एसकैपिसम, इट स्टील हाउंट्स, रोती मुस्कान, मेरा दिल, हिम्मत रखो, आदि संग्रहित है।


अतुल्य विदुषी की इस उपलब्धि पे उनके पिता अतुल श्रीवास्तव खुशी में काफी भावुक नज़र आये। उनके परिजनों ,प्रशंसको और पाठकों ने उनकी इस उपलब्धि पे बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment