आरंग। दिल्ली के भारत मंडपम॒ में चल रहे 43 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे ग्राम बोड़रा निवासी वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर कृत लोकरंजनी टीम की प्रस्तुति को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहना करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंटकर उत्साह बढ़ाया।
डाक्टर पुरुषोत्तम ने बताया साय ने नई दिल्ली के एम्फी थिएटर भारत मंडपम में आयोजित लोकरंजनी लोक कला मंच द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम गौरा- गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ,पंथी और करमा, ददरिया जैसे पारंपरिक लोक गीतों व नृत्यों की शानदार प्रस्तुति को जमकर सराहा।इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, राहुल भगत, श्रुति सिंग, पी. अनबनगल, युगल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा दुबे ने किया।इस मौके पर देश भर से पहुंचे कलाकारों की उपस्थिति रही। वहीं आरंग क्षेत्र के कलाकारों द्वारा प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने पर स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने इन कलाकारों को शुभकामनाएं दिए हैं।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184477
Total views : 8217358